फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charged with murder due to torture

Budaun News: प्रताड़ना की वजह से जान देने का लगाया आरोप

Tue, 20 Oct 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 20 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Charged with murder due to torture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिल्सी। गांव हैदलपुर में दो दिन पहले एक युवक ने प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। युवक के पिता ने पड़ोस के युवक समेत चार लोगों पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव निवासी हरिओम सिंह के अनुसार, उनके बेटे प्रदीप सिंह की पत्नी को पड़ोस में रहने वाला अक्षय सिंह परेशान करता था। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी तो उसने अक्षय को ऐसी हरकतें करने से मना किया। इसके बाद अक्षय प्रदीप को भी परेशान करने लगा और धमकियां देने लगा।
विज्ञापन

हरिओम सिंह ने आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे प्रदीप घर के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान अक्षय सिंह, राजू, गगन और गोलू ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया। प्रदीप ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दिन रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तभी प्रदीप कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजन ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed