फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

शहर में होगा 40 फुट ऊंचे दशानन के पुतले का दहन

Tue, 08 Oct 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। दशहरा महोत्सव में रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रावण और मेघनाद के पुतलों को आंवला से आए तीन कारीगर तैयार करने में जुटे हैं। कारीगरों के अनुसार दोनों पुुतले मंगलवार सुबह तक तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

इनको तैयार करने वाले आंवला के नई बस्ती निवासी कारीगर मोहम्मद तालिब बताते हैं कि रावण और मेेघनाद पुतले बनाने का कार्य पुश्तैनी है। उन्होंने अपने पिता से ये कार्य बचपन में सीखा था। जब वह बीस वर्ष के हुए तब वह पूरी तरह अकेले ही पुतला तैयार कर लेते थे। उन्होंने बताया कि वह एक पुतला स्वयं चार दिन के अंदर तैयार कर लेते हैं। कार्य ज्यादा हो तो अपने अन्य साथियों को बुला लेते हैं। आज के समय में दो पुतलों को तैयार करने में बीस से पच्चीस हजार रुपये की निर्माण सामग्री लग जाती है। इस बार शहर के गांधी ग्राउंड में रावण का 40 फुट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है। मेघनाद के पुतले की ऊंचाई करीब 35 फुट रहेगी। मंगलवार शाम को दोनों पुतलों का दहन प्रभु राम के स्वरूप द्वारा किया जाएगा। मेला परिसर में जिस स्थान पर पुतलों को दहन होगा, उस स्थान कि बेरिकेडिंग कर दी गई है। परिसर में साफ सफाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed