फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

सीता माता से विवाह रचाने बरात लेकर पहुंचे भगवान राम

Fri, 04 Oct 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से गुरुवार को शहर में राम विवाह शोभायात्रा निकाली गई। बरात के स्वागत को श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। बरात गाजेबाजे के साथ निकाली गई। भजनों की धुन पर बरात में शामिल श्रद्धालु झूम रहे थे। बरात को देखने के लिए शहर की सभी मुख्य सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता सीता के साथ ही अन्य देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र बनीं। राम बरात में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यापक व्यवस्था थी।
विज्ञापन

शहर के साहूकारा मोहल्ले में स्थित रंग मंदिर में भगवान गोदा रंगनाथ के दर्शन कर बरात बिरुआबाड़ी मंदिर पहुंची, जहां से इसकी शुरुआत हुई। इसमें सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। उसके पीछे भगवान शंकर, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु समेत तमाम झांकियां थीं। काली अखाड़ों की ओर से दिखाए गए हैरतअंगेज कारनामों ने लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। वहीं बिजली से संचालित झांकियां भी श्रद्धालुुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। राम बरात में सबसे आखिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की झांकियां थीं। इस मौके पर अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, मंत्री अरविंद कांत, रविनंदन गुप्ता, प्रेम शंकर अग्रवाल, मयूर वैश्य, सार्थक गुप्ता, गर्वित वैश्य, मुनीश अग्रवाल, राजी गुप्ता, शलभ वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छतों से हुई राम बरात पर पुष्प वर्षों
राम बरात जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, घर की छतों, सड़क के दोनों किनारे खड़े हजारों श्रद्धालुओं ने बरात का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कई जगहों पर बरातियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी। शहर के काली सड़क, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, लावेला पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा शहर और आसपास के गांवों के लोग सड़कों पर उमड़ आए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल प्रमुख आकर्षण
नासिक का ढोल, अमृतसर का भांगड़ा, दिल्ली का जोगा जोगिन, नागपुर से ढोल, इटावा के घोड़े, ग्रेट महाराष्ट्र बैंड, आगरा, हाथरस, एटा की झांकिया, इस्कॉन मंदिर (वृंदावन) की झांकी, हरयाणवी ढोल, बैगवाइपर बैंड लुधियाना, लोकनृत्य-आसाम, दांडिया-गुजरात, राजस्थान के लोक नृत्य शामिल थे।


डीएम, एसएसपी ने किया राम बरात का स्वागत
डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी ने पथिक चौक पर राम बरात का स्वागत किया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आरती उतारी। इसके बाद में राम बरात आगे बढ़ी। वहीं शास्त्री चौक पर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सराफा एसोसिएशन के शरद रस्तोगी, आशू कटारिया, अरविंद गुप्ता, अमित गुप्ता ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं खैराती चौक पर उप्र कैमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed