{"_id":"69d950030782f7767604ba6f","slug":"crs-portal-down-thousands-of-birth-and-death-certificates-stuck-badaun-news-c-123-1-sbly1001-161152-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीआरएस पोर्टल ठप, हजारों जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीआरएस पोर्टल ठप, हजारों जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अटके
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल के ठप होने से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। पिछले कई दिन से वेबसाइट काम नहीं कर रही। इसके चलते करीब चार हजार आवेदन लंबित हैं। इससे स्कूलों में दाखिले और सरकारी योजनाओं में परेशानी आ रही है।
जिले में चार हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित हैं, जबकि मृत्यु प्रमाणपत्र के भी सैकड़ों मामले अटके हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह प्रमाणपत्र पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जारी किए जाते हैं। ऐसे में पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण संबंधित विभाग के कर्मचारी भी असहाय बने हुए हैं। इस समस्या का सबसे ज्यादा असर बच्चों के स्कूल दाखिले पर पड़ रहा है।
नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों को जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन प्रमाणपत्र न मिलने से कई बच्चों का प्रवेश अटक गया है। वहीं, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, आयु प्रमाणित कराने और अन्य दस्तावेजी कार्यों में भी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
मृत्यु प्रमाणपत्र न बनने से भी लोगों को बीमा क्लेम, पारिवारिक पेंशन और अन्य जरूरी कार्यों में बाधा आ रही है। कई परिवारों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समस्या पोर्टल स्तर पर तकनीकी खामी के कारण आई है। जिसे उच्च स्तर पर ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही वेबसाइट सुचारू रूप से संचालित होगी, लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
पोर्टल पर काफी समय से कोई काम नहीं हो रहा है। इसकी वजह से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। -डॉ. श्रीमोहन झा, प्रभारी सीएमओ
एक वर्ष से नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
सिलहरी। विकासखंड सालारपुर के गांव सिलहरी में सचिवालय की सीआरएस साइट पिछले एक वर्ष से बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजी कार्य नहीं हो पाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि साइट बंद होने के कारण बच्चों के स्कूल प्रवेश सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को बार-बार शहर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह ने भी बताया कि सीआरएस साइट लंबे समय से बंद है, जिसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। संवाद