फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowd in buses to Ayodhya will increase after Monday

Budaun News: सोमवार के बाद अयोध्या के लिए बसों में बढ़ेगी भीड़

Sun, 21 Jan 2024 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Crowd in buses to Ayodhya will increase after Monday
- बदायूं से रोजाना दो बसें पहुंच रहीं हैं अयोध्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बदायूं से अयोध्या के लिए चलाई गईं रोडवेज बसों में अब सोमवार के बाद भीड़ रहेगी। सोमवार को अयोध्या में भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। अभी जनता का मंदिर तक पहुंचना मुश्किल है। इससे बसों में भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। सोमवार के बाद बसों में भीड़ बढ़ने का अनुमान है।
बदायूं डिपो से पहली बार अयोध्या के लिए दो रोडवेज बसें चलाई गईं हैं। इनकी शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी। इनमें एक बस सुबह नौ बजे और दूसरी बस सुबह 11 बजे अयोध्या के लिए रवाना होती है। दोनों बसें बदायूं से हुल्लापुर, हरदोई और लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

शाम को अयोध्या से इनके रवाना होने का समय क्रमश: छह और सात बजे है। दोनों बसें सुबह नौ बजे तक बदायूं आ जाती हैं। दूसरे दिन दो अन्य बसें रवाना होती हैं। अब तक के संचालन के अनुसार बसों में ज्यादा भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। अभी सीधे अयोध्या के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। हालांकि रास्ते के यात्री मिलने से बसों के डीजल खर्च निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार सोमवार के बाद रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ सकती है। इससे परिवहन निगम की भी आमदनी बढ़ेगी। एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि अभी बसों को ज्यादा यात्री नहीं मिल रहे हैं। सोमवार के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed