फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crop destroy

बारिश से बाजरा, धान और गन्ने की फसलों को नुकसान

Sat, 18 Sep 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crop destroy
खेत में गिरी बाजरा की फसल। - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बृहस्पतिवार शाम से रात तक कई बार रुक-रुककर बारिश हुई और तेज हवा चली। जिसने कई किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। खरीफ की लहलहाती फसलों में बाजरा, धान, ज्वार, मक्का और ईख की फसल खेतों में गिर गईं। हालांकि पिछेती फसलों और सब्जियों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बाजरा की फसल पकने के कगार पर है तो धान और मक्का में बाली निकल रही है। ईख भी तना मजबूत होने के साथ बढ़वार पर है। बृहस्पतिवार शाम को बारिश ने जोर पकड़ा और तेज हवाएं चलीं। यह सिलसिला रातभर चला। शुक्रवार सुबह किसानों ने खेतों की ओर रुख किया तो फसलों की दशा देख उनके होश उड़ गए। धान, ईख और बाजरा की फसलें खेतों में गिरी पड़ीं थीं। इसके विपरीत उड़द, सब्जी फसलों में शिमला मिर्च, गोभी, मिर्च, बैंगन को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा था। जानकारों का कहना है कि अगर मौसम का रुख ऐसा ही रहा तो किसानों को और अधिक नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

-----
बृहस्पतिवार रात की बारिश और तेज हवा ने खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पानी भर जाने से धान को तो अधिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन जो फसल जमीन पर गिर गई है उसके दाने पकने से पहले ही सड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसबी सिंह, प्रभारी, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र
-
धान, बाजरा और मक्का को ज्यादा नुकसान हुआ है। खरीफ की फसलों से अच्छी पैदावार की उम्मीद बनी हुई थी लेकिन बृहस्पतिवार रात में बारिश और हवा ने काफी नुकसान पहुंचाया है।

- अमर सिंह
-
शुक्रवार सुबह खेत पर पहुंचे तो फसलों की हालत देख बहुत दुख हुआ। खेतों में बाजरा की फसल बिछी पड़ी थी। ऐसे में लागत निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
- रंधावा यादव
-
नरऊ समेत आसपास इलाके के गांवों में इस बार धान और बाजरा की फसल काफी अच्छी दिख रही थी। अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी। बारिश और हवा के झोंकों ने अरमानों पर पानी फेर दिया है।
- कुबेर सिंह
-
कभी बारिश तो कभी आंधी अरमानों पर पानी फेर देती है तो कभी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल पाता। नुकसान हर तरह से किसानों को ही झेलना पड़ता है।
- गंगाराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed