{"_id":"5f8b3ec08ebc3e9be04eb11b","slug":"criminal-arrest-badaun-news-bly4237586156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेष बदलकर महिलाओं से कर रहे थे ठगी, सराफा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेष बदलकर महिलाओं से कर रहे थे ठगी, सराफा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
वजीरगंज थाने में पकड़े गए टप्पेबाज व सराफा व्यापारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज पुलिस ने एक ऐसा गैंग पकड़ा है, जो भेष बदलकर भीख मांगने के बहाने महिलाओं को निशाना बनाता था। ये गैंग महिलाओं से ठगी, टप्पेबाजी और अन्य तरह से सोने-चांदी के आभूषण ले जाता था और उस माल को एक सराफा व्यापारी को बेचकर रफूचक्कर हो जाता था। इसमें पुलिस ने सराफा व्यापारी समेत तीन लोगों को पकड़ा है। उनसे साढ़े तीन लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है।
कुछ समय से वजीरगंज इलाके में महिलाओं से टप्पेबाजी और ठगी की घटनाएं बढ़ी हैं। हालांकि जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं लेकिन ये गिरोह कभी नहीं पकड़ा गया। वजीरगंज पुलिस इस गैंग के पीछे काफी समय से लगी थी। आखिरकार पुलिस को शुक्रवार रात सफलता मिल गई। एसओ अमित कुमार और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटरा निवासी अय्यूब अली और फिरोजाबाद जिले के फराह थाना क्षेत्र के ईखू निवासी अजमेरी उर्फ खेरा शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें थाने लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह ग्रामीण इलाके में भेष बदलकर जाते हैं। वहां लोगों के घरों में भीख मांगते हैं। जिस घर में कोई महिला अकेली दिखाई देती है। उसे अपनी बातों में फंसाकर सोने-चांदी के आभूषण ठग लेते हैैं। उन्होंने कई घटनाएं करना कबूल किया है। ये भी बताया कि वह चोरी का माल मुकेश रस्तोगी निवासी श्रीराम नगर कॉलोनी कोतवाली बदायूं को बेचते थे। मुकेश रस्तोगी की दुकान वजीरगंज में है। वह चोरी के आभूषण खरीदकर उसकी ईंट बनाकर सप्लाई करता था। इससे उसे अच्छे पैसे मिल जाते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मुकेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का तीन लाख 60 हजार रुपये का 71.050 ग्राम सोना बरामद किया है। एक अवैध तमंचा, चाकू और एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अय्यूब अली, अजमेरी और मुकेश रस्तोगी का चालान कर दिया है।