{"_id":"d99dbd48178447c2b963d46623ca4bc5","slug":"youth-shot-dead-by-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की
उसावां।
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आत्महत्या की बात कही गई है।
थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला निवासी अनिल (30) पुत्र रामभरोसे शाक्य की उसकी पत्नी से 20 दिन पहले तकरार हो गई थी। इस तकरार के बाद अनिल की पत्नी शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर अंतर्गत चिकटिया गांव स्थित अपनी ससुराल चली गई। इससे अनिल काफी क्षुब्ध था। रामभरोसे के मुताबिक सोमवार राम अनिल ने अपने पेट में गोली मार ली। रात में ही परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से अनिल को बरेली रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। एसओ जमीरुल हसन ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। मृतक के पिता की ओर से खुदकुशी की तहरीर पुलिस को दी गई है।