{"_id":"594c0baa4f1c1b63028b466a","slug":"youth-s-body-found-hanging-on-tree-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
सहसवान।
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन से लटका होने की आशंका
कोतवाली क्षेत्र के गांव भमोरी के जंगल में गुरुवार दोपहर गमछे के सहारे युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी। शव सड़-गल चुका था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना है। आशंका हत्या कर शव लटकाए जाने की भी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
सहसवान कोतवाली के गांव भमोरी में राम सिंह के खेत के पास पाकड़ का काफी घना पेड़ है। गुरुवार को किसान खेतों में काम कर रहे थे। कुछ किसान पेड़ की छांव में आएं। यहां बदबू आ रही थी। शक होने पर ग्रामीणों ने इधर-उधर देखा तो पाकड़ के पेड़ पर शव लटक रहा था। इस बारे में ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने शव को नीचे उतारा। तलाशी लेने पर उसकी जेब में बाइक की चाबी, माचिस और बंडल मिला। ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। वह गुलाबी शर्ट और काली पैंट पहले है। शव सड़-गल चुका था। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।