फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth beaten to death in budaun

हादसे पर गुस्साए लोगों ने बाइक सवार को पीटा, मौत

Sat, 21 Apr 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 21 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in budaun
Mahesh
बाइक की टक्कर से बृहस्पतिवार शाम को घायल हुई महिला को देखकर गुस्साए लोगों ने बाइक पर सवार दो युवकों को जमकर पीटा। पुलिस ने घायल महिला और बाइक सवार दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हादसे में घायल महिला के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी लेकिन देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

35 वर्षीय महेश पुत्र डोरीलाल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लौड़ा बहेड़ी का निवासी था। गुरुवार शाम बहेड़ी निवासी रामजीलाल की बारात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बिचौला गई थी। बारात में महेश और उसके रिश्ते का भतीजा विनोद एक बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम नौशेरा के पास उनकी बाइक सुमन पत्नी वीरेंद्र से टकरा गई, जो उसी गांव की रहने वाली हैं। हादसे में सुमन गंभीर घायल हो गईं। टक्कर लगने के बाद महेश और विनोद भी बाइक समेत गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने उसे और महेश को पकड़ लिया और पीटने लगे। बाइक महेश चला रहे थे, जिस पर लोगों ने उन्हें खूब पीटा। इससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल महिला और बाइक सवार महेश और विनोद को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया। इस पर परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। वे घायल हुई महिला के परिवार वालों पर पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे थे। उनकी ओर से सिविल लाइंस थाने में हत्या की तहरीर भी दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महेश की मौत सिर में गंभीर चोटें आने से हुई।  


युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। परिवार वालों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed