{"_id":"21501c6b881ba7dfd0dc1535cc668245","slug":"young-man-sleeping-on-the-farm-after-the-abduction-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे युवक की अपहरण के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर सो रहे युवक की अपहरण के बाद हत्या
Sahaswan
Updated Mon, 25 May 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर मंदिर के पास सो रहे युवक का अपहरण करके करीब 100 कदम दूर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेजा है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण और सीओ उमेश यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिवार वालों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
घटना रविवार की रात्रि गांव चंदेसी की है। बताते हैं कि राजेंद्र सिंह (55) पुत्र सियाराम अपने गांव में आई बारात को नाश्ता कराने के बाद घुईया फसल रखवाली को अपने खेत पर मंदिर के पास सो गया था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसका वहीं से अपहरण कर लिया। वे उसे घसीटते हुए करीब 100 कदम दूर ले गए जब उसने विरोध किया तब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। राजेंद्र सिंह को दो गोली लगीं हैं। हत्यारों ने हत्या करने से पूर्व अंगोछे को उसके मुंह में ठूस दिया ताकि उसकी आवाज न निकल सके। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई जब वे शौच करने जंगल में गए थे। वहां लोगों ने राजेंद्र सिंह की लाश पड़ी देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण और सीओ उमेश यादव ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिवार वालों से जानकारी हासिल की। इस संबंध में मृतक के पुत्र ज्ञान सिंह ने गांव के ही करन सिंह, भूरे समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। राजेंद्र सिंह की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहें हैं।
विज्ञापन
सरसोता पर बुलाकर अपहरण का प्रयास
पुलिस ने मौके पर पहुंचा दबोचा
सहसवान (बदायूं)। तीन बाइक सवार बदमाशों ने फोन कर एक युवक को सरसोता के पास बुला लिया और उसका अपहरण कर ले जाने लगे। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपहृत को बरामद कर दो लोगों को बाइक सहित दबोच लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घटना सोमवार लगभग चार बजे की है। गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी राम बहादुर (35) पुत्र जयपाल को मोबाइल से फोन करके सरसौता के पास बाइक सवार बदमाशों ने बुला लिया जैसे ही राम बहादुर उनके पास पहुंचा उन्होंने उसका अपहरण कर लिया और जैसे ही दो लोग उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपहृत सहित तीन लोगों को बाइक सहित दबोच लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। मामला अपहरण के पीछे आपसी लेनदेन का बताया जाता है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन