फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young at harvest Thought of killing pressing

फसल देखने गए युवक की लगा दबाकर हत्या

Wed, 22 Apr 2015 11:47 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Wed, 22 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young at harvest Thought of killing pressing

खेत पर फसल देखने गए युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले ने खुद उसके परिवार वालों को हत्या और शव खेत में पड़ा होने की खबर फोन करके दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। घटना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला में हुई। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

गनगोला निवासी सज्जाद (30) पुत्र इशरार ने मंगलवार को अपने खेत में गेहूं की कटाई की थी। शाम करीब सात बजे को वह खेत पर फसल देखने गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रात करीब साढ़े आठ बजे सज्जाद के फोन से उनके पिता के पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि सज्जाद का काम-तमाम हो गया है। उसकी लाश खेत पर पड़ी है। उठा कर ले जाओ। इस पर परिवार वाले खेत पर पहुंच गए। वहां सज्जाद का शव पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल जेके तोमर फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पहले तो पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद कोतवाल का कहना है कि परिवार वालों की ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। देर रात तक परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


किसी से रंजिश नहीं तो हत्या क्यों?
दातागंज। सज्जाद और उनके परिवार वालों की किसी से कोई रंजिश नहीं है। यह बात पुलिस के गले भी नहीं उतर रही है कि अगर कोई रंजिश नहीं है तो सज्जाद की हत्या क्यों की गई? उसके पेट और गर्दन में जख्मों के निशान भी हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि खुद को बचाने के लिए सज्जाद ने संघर्ष भी किया लेकिन वह नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले हादसे में हुई थी भाई की मौत
दातागंज। सज्जाद के बड़े भाई अबरार की तीन साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। अबरार को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया था। अब सज्जाद की मौत के बाद इशरार के घर में दो बेवा पुत्रवधु हो गई हैं। अबरार के दो बच्चे और सज्जाद के एक बच्चा है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed