फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yakub suspected of robbing e-rickshaw

ई-रिक्शा लूटने के शक में दबोचा युवक

Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yakub suspected of robbing e-rickshaw
police
नझियाई मोहल्ले के संतोष कश्यप को नशा सुंघाकर दिल्ली हाईवे से ई-रिक्शा लूट कर ले जाने के शक में पीड़ित पक्ष ने बुुधवार सुबह एक युवक को दबोच लिया। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।      
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक मुजरिया थाना क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी बताया गया है। लूट का शिकार ई-रिक्शा चालक संतोष कश्यप और उसके घरवाले मुजरिया पुलिस को लेकर उसके गांव पहुंचे। युवक घर पर ही मिला। मुजरिया पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़ित पक्ष के लोगों ने उससे पूछताछ भी की। कोई ठोस क्लू हत्थे नहीं लगने पर उसे यहां लाकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।      
विज्ञापन

बता दें कि नौ जून को महिला समेत तीन लोगों ने बुकिंग पर ले जाकर संतोष से ई-रिक्शा लूट लिया था। संतोष अगले दिन मुजरिया क्षेत्र में ही सड़क किनारे पड़ा मिला था। तीन-चार दिन संतोष समेत उसके घरवाले लुटेरों की तलाश में मुजरिया थाना क्षेत्र के तीन-चार गांवों में छानबीन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed