फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women Pitched Protects criminals

महिलाओं ने पथराव कर अपराधी को छुड़ा लिया

Mon, 20 Apr 2015 08:36 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Mon, 20 Apr 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन

सेरहा गांव में महिलाओं ने पथराव करके अपराधी को छुड़ा लिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर अपराधी परिवार समेत गांव से भाग गया।

विज्ञापन

रामगंगा की कटरी में बसे सेरहा गांव में पुलिस ने सुभाष पंडित के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। अपराध जगत में चर्चित पंडित हाल में ही जमानत पर छूटकर आया है। सोमवार को पुलिस ने सुभाष को उसके घर में ही दबोच लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि जैसे ही पुलिस सुभाष को लेकर चली, वैसे ही घर की महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। उन पर पथराव कर दिया। आपाधापी में मौका पाकर सुभाष भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाल जेके तोमर अतिरिक्त फोर्स लेकर गांव पहुंच गए, लेकिन उससे पहले ही सुभाष के परिवार की महिलाएं भी घर से गायब हो र्गइं। पुलिस काफी देर तक सुभाष को गांव और कटरी के किनारे तलाशती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोरी की सुरागरसी में पुलिस गांव गई थी। इसी बीच पता चला कि अपराधी सुभाष पंडित छूटकर आया है। पुलिस उसको पाबंद करने के लिए उसके घर गई। तो महिलाओं ने पुलिस टीम से अभद्रता की। इस बीच मौका पाकर सुभाष भाग गया। -
जेके तोमर, कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed