फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wolf took two months to innocent

दो माह के मासूम को उठा ले गया भेड़िया

Thu, 01 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 01 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wolf took two months to innocent
मासूम को उठा ले गया भेड़िया - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 जरीफनगर से सटे संभल की कोतवाली गुन्नौर के गांव कादराबाद से बुधवार रात परिवारवालों के साथ घेर में सो रहे दो माह के मासूम बच्चे को भेड़िया उठा ले गया। काफी तलाश केे बाद भी उसका पता नहीं लगा। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो चारपाई के आस-पास भेड़िया के पैरों के निशान थे। कादराबाद समेत आस-पास के गांवों में भेड़िया को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन

संभल जिले की कोतवाली गुन्नौर का गांव कादराबाद अब तक बदायूं जिले के थाना जारीफनगर में था। नए सीमांकन के बाद इस गांव को गुन्नौर कोतवाली में शामिल कर दिया गया। कादराबाद के रामबाबू का घेर घर के पास में ही है। बुधवार रात रामबाबू अपने तीन पुत्रों तीन साल के मोहित, डेढ़ साल के आकाश और दो माह के प्रेम के साथ घेर में सो रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे रामबाबू किसी काम से उठकर घर पर गए। कुछ देर के बाद लौटे, तो देखा चारपाई पर प्रेम नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के लोगों ने प्रेम की तलाश की। उसका कुछ पता नहीं लगा। सुबह होने पर देखा की चारपाई के आसपास भेड़िया के पैरों के निशान थे। गांव के बाहर बच्चे के खून से सना कपड़ा भी मिला। गांव में सभी का मानना है कि प्रेम को भेड़िया ने निवाला बना लिया। भेड़िया को लेकर कादराबाद समेत आसपास के गांवों में दहशत है। लोग अपने बच्चों को घेरों से नहीं निकलने दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed