फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wife suside

पत्नी ने जहर खाकर जान दी तो पति ने लगाई फांसी

Sat, 14 Feb 2015 08:34 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 14 Feb 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
wife suside
घरेलू कलह में पति-पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पत्नी कुसुम ने जहर खाकर जान दे दी, तो पति राजेंद्र फांसी के फंदे पर झूल गया। समय रहते राजेंद्र को परिवारवालों ने उतार लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना फैजगंज बेहटा थाने के गांव सुसरका सुरैरा में शुक्रवार रात हुई। कुसुम और राजेंद्र की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

सुसरका सुरैरा निवासी राजेंद्र (22) का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पत्नी कुसुम (20) से विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच तकरार होने पर राजेंद्र के पिता पुन्नी लाल ने दोनों को डांट दिया। इससे क्षुब्ध कुसुम ने रात में करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कुसुम की बहन पूनम इसी गांव के ब्रजपाल से ब्याही है। राजेंद्र के घर में शोरशराबा होने पर यह दोनों लोग भी वहां पहुंच गए। पत्नी के मरने की खबर लगते ही राजेंद्र रात में करीब दो बजे घर में ही फांसी के फंदे पर लटक गया। परिवार वालों ने उसे नीचे उतारा तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। उसे जिला अस्पताल ले आया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुम का मायका संभल जिले के बहजोई थानांतर्गत गांव रम्पुरिया में है। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। घरेलू कलह में पति-पत्नी के इस आत्मघाती कदम से गांव वाले भी सकते में हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed