फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife killed Bodies thrown into the woods

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Sun, 24 Apr 2016 12:48 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wife killed Bodies thrown into the woods
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मृतका के पिता ने छह लोगों पर दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
आरोपी पति गिरफ्तार, मृतका के परिवार वालों ने थाना घेरा

 दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा और ननाखेड़ा के बीच खजूर के जंगल में फेंक दिया। मृतका के पिता की ओर से पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। घटना से गुस्साए मृतका के परिवार वालों ने मुजरिया थाने का घेराव भी किया।
मुजरिया थाने के गांव सूकरपुर निवासी राजपाल ने अपनी बेटी मंजू (21) की शादी करीब एक साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव जाहिदपुर भंसौली कैथुलिया निवासी अशोक यादव के पुत्र अनिल यादव के साथ की थी। शुक्रवार को अनिल गंगा स्नान के बहाने मंजू को घर से ले गया। कछला के पास ही गांव भैंसोरा में अनिल यादव की ननिहाल है। गंगा स्नान के बाद उसने मंजू से ननिहाल चलने की बात कही। यहां रास्ते में ननाखेड़ा और भैंसोरा के बीच स्थित खजूर के जंगल में अनिल ने मंजू की गला रेतकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद अनिल ननिहाल न जा कर अपने गांव पहुंचा गया। शुक्रवार रात ही अनिल के पिता अशोक ने मंजू के मायके वालों को खबर दी कि अनिल के साथ गंगा स्नान को गई मंजू लापता हो गई है। शनिवार को मंजू के मायके वाले मंजू की ससुराल पहुंचे। यहां अनिल से बात करने के बाद उनको शक हो गया। इसके बाद मंजू के मायके वाले अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ मुजरिया थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का घेराव किया। पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और सच कबूल लिया। अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने खजूर के जंगल से मंजू का शव बरामद कर लिया। मंजू के पिता ने पति अनिल, ससुर अशोक, सास गुड्डो, ननद रेनू, अनिल के बहनोई सुआपाल और मौसा सुआपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने को लेकर
थानेदारों में तकरार

मुजरिया। मंजू का मायका और ससुराल मुजरिया थाने में है। जबकि उसकी हत्या उझानी थाना क्षेत्र में की गई। शव बरामद होने के बाद एसओ मुजरिया ने घटना स्थल उझानी में होने की बात कहते हुए मुकदमा वहीं लिखे जाने की बात कही। इस पर उझानी कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने इससे इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच खजूर के जंगल में ही तकरार हो गई। बाद में एसएसपी के आदेश पर मुजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

-----
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज में क्या मांगते थे, इस बारे में कोई उल्लेख मृतका के पिता ने नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-राजेश कुमार, एसओ मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed