{"_id":"5897598c4f1c1b8f73e803cb","slug":"went-to-the-student-strangled-murder-rape-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी छात्रा की हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी छात्रा की हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में फंदे पर लटका मिला था शव
बिल्सी थाने के एक गांव में शनिवार को छात्रा का शव गांव में ही एक बंद पड़े घर की पशुशाला में मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। छात्रा की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा की मौत की कहानी उलझ गई है।
बिल्सी थाने के एक गांव की कक्षा आठ की 15 वर्षीय छात्रा शुक्रवार रात घर से लापता हो गई थी। शनिवार को उसका शव गांव के सुरेंद्र के बंद पड़े मकान की पशुशाला में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के गले में उसकी की सलवार का फंदा था। हालांकि, वह गर्म स्लीव्स पहले हुए थी। आशंका जताई जा रही थी कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। परिवार वालों ने भी पड़ोसी युवक पर छात्रा को घर से ले जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम में साफ हो गया है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। उसकी मौत हैंगिंग से हुई थी। मामले में छात्रा के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर बिल्सी संजय कुमार गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।