फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Was strangled Kishan Pal's murder

गला दबाकर की गई थी  किशनपाल की हत्या

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा से तस्वीर हुई साफ
घर में चारपाई पर पड़ा मिला था ग्रामीण का शव
 घर में चारपाई पर पड़ी मिली अब्दुल्लागंज के किशनपाल ठाकुर
की लाश के मामले में बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत सामने आ गई। हत्या गला दबाकर की गई थी। गले पर चोटों के निशान ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भी कातिलों तक पहुंचने के लिए तहकाकीत शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी 65 वर्षीय किशनपाल ठाकुर का शव उसी के घर में बुधवार दोपहर बाद चारपाई पर पड़ा मिला था। किशनपाल घर में अपने बेटों से अलग रहता था। शव को देख ग्रामीणों ने मौके पर ही हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को भी अवगत करा दिया था लेकिन मृतक के घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घटना के बाद से अभी तक कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने किशनपाल के शव को पोस्टमार्टम कराया तो डॉक्टर ने गला दबाकार हत्या किए जाने की पुष्टि कर दी। मृतक के गले पर खरोंच के निशान मिलने से साफ हो गया है कि हत्या से पहले कातिल और किशनपाल के बीच खींचतान भी हुई।
विज्ञापन

हत्या को लेकर पसोपेश के बीच हालांकि मृतक के घरवालों से लेकर ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं लेकिन दबी जुबान तमाम तरह की चर्चा करने लगे हैं। कुछ को तो मृतक के करीबी पर ही पर शक है। सूत्रों की मानें तो पुलिस घरवालों पर ही शक कर है। बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर पुलिस कर्मी कोतवाली पहुंचे। रिपोर्ट कोतवाल को सौंप दी गई है। कोतवाल गोपींचंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर किया जा रहा है। पुलिस को मृतक के परिवार के किसी सदस्य की ओर से तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed