{"_id":"58a343a14f1c1ba340d84f28","slug":"was-found-hanging-from-a-tree-in-rural-the-body-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो उघैती।
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मुख्यमंत्री की जनसभा में गया था पीतांबर
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, अब तक तहरीर नहीं
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोमवार को हुई जनसभा में गए ग्रामीण का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक के परिवार की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
उघैती थाने के गांव मेवली का 38 वर्षीय पीतांबर पुत्र जोधराज सोमवार को सहसवान विधानसभा के गांव नाधा में आयोजित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवारवालों ने तलाश भी किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह पीतांबर का शव खंडुआ-दबीनगर गांव के बीच जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। उसके गले के रस्सा का फंदा था। परिवार के लोग इस बारे में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटकाया गया है। हालांकि, मृतक के परिवार वाले किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। इन लोगों ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।
------
पीतांबर के दो भाइयों की पहले ही हो चुकी मौत
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव मेवली निवासी पीतांबर के परिवार पर कुछ साल से बार-बार संकट आ रहा है। उसके दो भाइयों देवचंद्र और भागीरथ की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पीतांबर अकेला ही था। अब भी मौत हो गई। पीतांबर के चार संताने हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
----
शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी इस बारे में नहीं कहा जा सकता कि यह हत्या है या खुदकुशी। इस पर स्थिति पोस्टमार्टम के बाद साफ हो सकेगी। मृतक के परिवार वाले किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
-प्रदीप यादव, एसओ उघैती