{"_id":"5778081c4f1c1b486279a93f","slug":"villagers-mujria-station-mos-mp-s-convoy-and-cordon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने मुजरिया थाना, राज्यमंत्री और सांसद का काफिला घेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने मुजरिया थाना, राज्यमंत्री और सांसद का काफिला घेरा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांसद का काफिला घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपहृत बालक को बरामद करने की मांग, जमकर किया हंगामा
सफेदपोश के इशारे पर पुलिस पर खेल करने का आरोप
अपहृत बालक के मामले में मुजरिया पुलिस की कारगुजारी से नाखुश ग्रामीणों ने मुजरिया थाने के साथ ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव का काफिला भी घेर लिया। जमकर हंगामा किया, बाद में मंत्री और सांसद के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मुजरिया थाने के गांव लहरा असदुल्लापुर से तेज सिंह का बेटा सुखवीर 16 जून को लापता हो गया था। तेज सिंह की तहरीर पर मुजरिया पुलिस ने 17 जून को गुमशुदगी दर्ज कर ली। बाद में 25 जून को शब्बन, साबिर, लियाकत और शब्बन की पत्नी सितारा को नामजद करते हुए मामला अपहरण में तरमीम कर लिया। पुलिस ने चारो आरोपियों को पकड़ने के बाद तीन आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया। लियाकत को चार दिन तक थाने के बैठाए रखा गया। बताया जाता है कि इस दौरान लियाकत ने कुछ नाम पुलिस को बताए। थाना पुलिस ने इन नामों का जिक्र न करने का दबाव लियाकत पर बनाया। आरोप है कि इस दौरान मुजरिया पुलिस ने बालक की बरामदगी जल्द करने को लेकर तेज सिंह को मुगालते में रखा। शुक्रवार को गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से भरकर पुलिस ऑफिस भी पहुंचे। यहां आश्वासन के बाद एसपी देहात संजय राय भी मुजरिया पहुंचे। इसके बावजूद बालक की न तो बरामदगी हुई और न ही कोई सुराग लगा।
शनिवार को लहरा असदुल्लापुर के ग्रामीणों ने मुजरिया थाने का घेराव कर लिया। सहवान से बदायूं बाते वक्त ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव का काफिला भी घेर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गांव के लोगों ने करीब एक घंटे तक बदायशूं-मेरठ हाईवे जाम रखा। सैकड़ों लोगों की भीड़ अचानक थाने पर जमा हुई, तो पुलिस के हाथ पांच भी फूल गए। बाद में राज्यमंत्री और सांसद के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए तक जाम खुल सका।
विज्ञापन
-----
अपहरण में शामिल सफेदपोश के गुर्गे
बदायूं। सुखवीर के अपहरण में सहसवान क्षेत्र के एक असरदार सफेदपोश के गुर्गे शामिल हैं। हालांकि अब तक फिरौती की मांग नहीं की गई है। सुखवीर के घरवालों का आरोप है कि 25 जून को पुलिस ने लियाकत को हिरासत में ले लिया था, उसकी पत्नी और 14 साल के बेटे को भी थाने में प्रताड़ित किया गया। लियाकत ने एक सफेदपोश के करीबी का नाम बताया, तो उससे मुंह बंद करने को कहा गया। इतना ही नहीं एक सफेदपोश के फोन पर तीन आरोपियों को थाने से भी छोड़ दिया गया।
-----
बेटे की लाश मिली तो ....
मुजरिया। लियाकत ने जो नाम पुलिस को बताया पुलिस ने उस पर काम ही नहीं किया, उल्टे लियाकत को मुंह बंद करने का दबाव बनाया। तेज सिंह की मानें तो उसके बेटे की लाश मिलने की बात उससे कही गई है। अगर बेटे की लाश मिलती है, तो एक सफेदपोश का कारिंदा जिसका नाम लियाकत ने पुलिस को बताया है वह जिम्मेदार होगा।
-----
जो भी आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं, उनको जेल भेजा जा रहा है। बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-ओमकार सिंह यादव, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री
-----
हम विश्वास दिलाते हैं कि बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। थाना पुलिस को जरूरी निर्देश के साथ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
-धर्मेंद्र यादव, सांसद
-----
पुलिस अपना काम कर रही है। सख्त कार्रवाई की जा रही है। कुछ अरोपियों को जेल भेजा गया है। बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
-संजय राय, एसपी देहात