फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Video clippings of Vaibhav Lawn captured by CO City

वैभव लॉन की वीडियो क्लिपिंग सीओ सिटी ने कब्जे में ली

Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं। Updated Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
शराब पार्टी में शामिल कई चेहरों से जांच में उठ सकता है पर्दा      
विज्ञापन

नोटिस का जवाब देने के लिए शहर के लॉनों को 10 दिन का वक्त

शराब पार्टी, नृत्य और हवाई फायरिंग के बाद शहर के वैभव लॉन के साथ बाकी मैरिज लॉन की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। मामले में जांच कर रहे सीओ सिटी अभिषेक यादव ने वैभव लॉन की वीडियो क्लिपिंग को कब्जे में ले लिया है। इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। खुद सीओ इस बात को मान रहे हैं कि शराब पार्टी के दौरान फायरिंग करने वाले कुछ और लोग भी जांच के बाद गिरफ्त में आ सकते हैं।      
शहर के वैभव लॉन में शनिवार रात शराब पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग की गई थी। कोतवाली पुलिस ने यहां से ठेकेदार कमलकांत के बेटे मोना को गिरफ्तार कर लिया था। बेटे को छुड़ाने कमलकांत कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि यहां उन्होंने कोतवाल लोकेंद्र सिंह को 80 हजार रुपये रिश्वत देने की पेशकश की। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई तो पुलिस ने कमलकांत के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में बाप-बेटे को जेल भेज दिया गया। जांच सीओ सिटी अभिषेक यादव कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि कई लॉन में अवैध रूप से पार्टियां होती हैं। इसके बाद शहर में 15 से ज्यादा लॉन के लिए पुलिस ने नोटिस जारी कर इनसे जवाब मांग लिया। इससे हड़कंप मचा हुआ है। इधर, वीडियो क्लिपिंग की जांच के बाद वैभव लॉन को सील करने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं क्लिपिंग से यह भी साफ हो जाएगा कि शराब पार्टी में कौन-कौन लोग मौजूद थे। किन लोगों के लाइसेंसी असलहों से यहां दर्जनों फायर किए गए।
विज्ञापन


लॉन संचालक बोले- कॉकटेल पार्टी को लिया था लाइसेंस
बदायूं। वैभव लॉन के संचालक क्षितिज वैश्य का कहना है कि 22 अप्रैल को लॉन में कॉकटेल पार्टी थी। पार्टी आयोजन के लिए एक दिन का लाइसेंस आबकारी विभाग से लिया गया था। लॉन संचालक का कहना है कि लॉन की बुकिंग कटरा ब्राह्मपुर निवासी इंद्रेश कुमार गुप्ता के नाम थी। लॉन के पास मई 2013 से वैध लाइसेंस है। सरकार को सर्विस टैक्स भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव लॉन से घटना वाली रात की वीडियो क्लिपिंग को कब्जे में ले लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में कई और चेहरे सामने आने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। बिना अनुमति पार्टी कराने वाले लॉन को सील करने के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed