फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ushat rape and organically in the village, arson

उसहैत के गांव में दुष्कर्म के बाद बवाल, आगजनी

Sat, 13 Feb 2016 12:09 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 13 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ushat rape and organically in the village, arson
उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के बाद जमकर बवाल हुआ। महिला के परिवार वालों ने ओवरहैड टैंक के पास बने एक सरकारी आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की। आरोपी की बाइक भी फूंक दी। बलात्कार का आरोपी संविदा नलकूप ऑपरेटर है। पुलिस ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उसहैत थाने के एक गांव की 45 वर्षीय महिला शुक्रवार सुबह अपनी बेटी से शौच जाने की बात कहकर घर से नकल गई। महिला के पति ने जब उसे घर में नहीं देखा तो बेटी से उसके बारे में पूछा, तो उसने मां के शौच जाने की बात कही। इसी बीच पति को कहीं से खबर मिली कि महिला को संविदा नलकूप आपरेटर गोवर्धन अपने सरकारी आवास पर ले गया है तो वह तुरंत गांव के बाहर बने ओवरहैड टैंक पर पहुंचा। वहीं पास में बने सरकारी आवास में बदायूं के मोहल्ला नेकपुर का गोर्वधन रहता है। बकौल पति, जब वह वहां पहुंचा तो गोवर्धन के आवास का दरवाजा भीतर से बंद था। अंदर से गोवर्धन और उसकी पत्नी की आवाज आ रही थी। इस पर उसने अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जबरन दरवाजा खुलवाने के बाद गोवर्धन और महिला को बाहर निकाला गया। परिवार वालों ने पहले तो गोवर्धन की पिटाई की। बाद में सरकारी आवास में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। बाहर खड़ी गोर्वधन की बाइक भी फूंक दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। गोवर्धन को भी हिरासत में ले लिया। दोपहर में महिला की ओर से गोवर्धन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
महिला अपनी राजी से गोवर्धन के पास गई थी या यह दुष्कर्म का मामला है? यह बात तो विवेचना के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed