{"_id":"5713ca504f1c1b172d10fd4f","slug":"urulia-village-electoral-rivalry-the-two-sides-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरौलिया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उरौलिया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोनों की तरफ से सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
गांव उरौलिया में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश में दो पक्षों की ओर से फायरिंग हुई। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव उरौलिया निबासी अब्दुल कदीर और उवैश के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। उवैश का आरोप है कि कल शाम वह ककराला उरौलिया के बीच था, इसी बीच गांव के ही दिलदार पक्ष के लोग मिले। जैसे ही वह इन लोगों के करीब पहुंचा, तो उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किए गए। जैसे ही फायर हुआ, वह जमीन पर लेट गया। गोली उसके ऊपर से निकल गई। उसने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने दिलदार, शकील, फैजल समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष के दिलदार का आरोप है कि उसके गांव के ही उवैश से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। इसी के चलते शनिवार की शाम उसको आरोपियों ने घेर लिया। किसी तरह से वह जान बचाकर भागा, तो आरोपियों ने उसके ऊपर फायर किए, वह बाल-बाल बच गया। दिलदार की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल कदीर, उवैश और जहांगीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसओ एपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।