{"_id":"d90b97c67edf92fd650a499de3bd28d9","slug":"upset-young-man-from-beating-given-life-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Jrifnagr
Updated Mon, 25 May 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में रंजिश के चलते एक युवक को कुछ लोगों ने पीट दिया। पिटाई से क्षुब्ध युवक ने रात्रि के समय अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात्रि सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा है। मृतक के भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जरीफनगर थाना इंचार्ज गंगा सिंह यादव ने बताया थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद के रहने वाले बाबूराम (38) पुत्र अनेक सिंह 24 मई को किसी कार्य से बाजार की ओर गया था। वहीं घात लगाए बैठे गांव के ही सरनाम, श्याम बाबू, नरेश और दिनेश सहित चार लोगों ने रंजिश के चलते उसे पीट दिया। बाद में गांव के लोगों ने उसे छुड़ाकर घर भेज दिया। परिवार वालों का कहना था कि मारपीट से क्षुब्ध बाबूराम रात को नहीं सो सका और उसने रविवार रात रात्रि करीब 11 बजे अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के फंदे पर लटके देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने उसी समय शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मृतक के छोटे भाई राजपाल की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा गया है।
विज्ञापन