फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two women accused of murder, dowry death in questionable circumstances

दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two women accused of murder, dowry death in questionable circumstances
डेमो - फोटो : demo pic
दोनों मामलों में तहरीर दी, एक में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा      
विज्ञापन

कोतवाली दातागंज और फैजगंज बेहटा क्षेत्र में दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।      
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर कौर में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का मुकदमा पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज किया है। उझानी कोतवाली के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण ने अपनी बेटी प्रीति की शादी करीब दो साल पहले दातागंज कोतवाली के गांव मनकापुर कौर निवासी दयाराम के बेटे रमनपाल के साथ की थी। लक्ष्मी नारायण का आरोप है कि प्रीति के ससुराली दहेज में बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने प्रीति की जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति रमनपाल, ससुर दयाराम और सास भगवान देई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।    दूसरे मामले में आसफपुर इलाके के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गनगोली निवासी फूल सिंह ने अपनी बेटी सुनीता की शादी बरेली के थाना आंवला के गांव गनेशपुर निवासी रामेश्वर के साथ की थी। सुनीता के पिता फूल सिंह और भाई रघुनाथ का आरोप है कि पांच-छह दिन पहले सुनीता के ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। उसकी हालत खराब थी। इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई। फूल सिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने सुनीता के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह बीमारी से होना बताया गया है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।       
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न में आठ लोगों पर रिपोर्ट
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed