फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two trucks caught with cane

अवैध रूप से गन्ना ले जाते दो ट्रक पकड़े, एफआईआर

Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
two trucks caught with cane
अवैध रूप से गन्ना ले जाते दो ट्रक पकड़े, एफआईआर 
किसानों से कम दामों में अवैध रूप से गन्ना खरीदकर ले जा रहे दो ट्रकों को सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने शेखूपुर चीनी मिल के पास पकड़ लिया। दोनों ट्रक के चालकों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही गन्ने से लदे ट्रकों और दोनों चालकों को शेखूपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव रामकिशन और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खेत सिंह शुक्रवार को करीब सवा 11 बजे शेखूपुर चीनी मिल गए थे। वहां पर उन्होंने कादरचौक क्षेत्र से आ रहे गन्ने से लदे दो ट्रकों को देखकर रोका और गन्ने से संबंधित प्रपत्र दिखाने के लिए मांगे तो चालक गन्ने से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। यहां बता दें कि कादरचौक क्षेत्र में स्थित गन्ना क्रय केंद्र यदु शुगर मिल बिसौली और न्युली शुगर मिल के अंतर्गत हैं। सचिव रामकिशन ने सिविल लाइंस थाना में दो चालकों चेतराम पुत्र बल्देव ग्राम सिकरापुर एवं भूरे पुत्र कल्लूराम ग्राम खंडा बुजुर्ग थाना सिविल लाइंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed