{"_id":"5922cb4c4f1c1b8711535ea3","slug":"two-teenage-girls-on-the-field-of-fodder-harvesting-tampered-with","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटने खेत पर पहुंचीं दो किशोरियों से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा काटने खेत पर पहुंचीं दो किशोरियों से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नर्स के साथ ऑटो में छेड़छाड़
शोरमचाने पर ग्रामीण जुटे तो भाग गया युवक
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों को खेत में पड़ोसी गांव के युवक ने दबोचने की कोशिश की। युवक ने दोनों के साथ छेड़छाड़ भी की। किशोरियों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों को देख युवक भाग गया।
छेड़छाड़ की घटना सोमवार सुबह की है। गांव के दो ग्रामीणों की नाबालिग बेटियां सुबह चारा काटने के लिए खेत पर पहुंचीं। उसी दौरान पड़ोसी गांव के युवक ने उन्हें अकेला देख घेर लिया। वह किशोरियों के पास जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर एक किशोरी को थप्पड़ मार दिया। खुद को घिरता देख किशोरियों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख युवक भाग गया। दोपहर कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दरोगा राजेंद्र सिंह ने दोनों किशोरियों से जानकारी की। भनक लगते ही दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को खेतों में घास काटने को लेकर विवाद होना बताया। इसे लेकर कोतवाली में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। इधर, दरोगा का कहना है कि छेड़छाड़ की तहरीर के लिए अबतक नहीं मिली नहीं है। जैसे ही मिलेगी, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।