फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people died in road accidents , five injured

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पांच घायल

Tue, 31 Mar 2015 11:54 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Tue, 31 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

चंदौसी-बिसौली रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर निवासी रघुवीर (43) पुत्र जयचंद्र पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार गर्ग के यहां चौकीदार हैं। सोमवार को वह गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में चंदौसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने रघुवीर को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार चंदौसी निवासी गौरव पुत्र राधेश्याम भी घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाए जाते समय रघुवीर की मौत हो गई। गौरव को बरेली रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा चंदौसी रोड पर गांव सिसरका के पास हुआ। यहां बाइक की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ अंतर्गत गांव फतेहपुरडाल निवासी शेर सिंह (55) की बेटी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसरका में ब्याही है। सोमवार को वह अपनी पत्नी धनदेवी (52) और पुत्र गौतम (19) के साथ बाइक से अपनी बेटी के घर आ रहे थे। सिसरका के पास उनकी बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें शेर सिंह, धनदेवी, गौतम घायल हो गए। गंभीर हालत में शेरसिंह को चंदौसी ले जाया जा रहा था। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार बरेली के थाना रिसौली अंतर्गत गांव रम्पुरा निवासी नजाकत (24) और आरिफ (22) भी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed