फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two including child died in road accidents

सड़क हादसों में दो लोगों ने दम तोड़ा

Thu, 21 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 21 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two including child died in road accidents

अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बच्ची से दो लोगों की मौत हो गई। बिनावर थाना क्षेत्र के मलगांव निवासी दान सिंह दोपहर के समय खेत पर जा रहे थे। तभी बदायूं-बरेली पर एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ संजय राय ने बताया कि अब तक परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। जैसे ही तहरीर आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

इधर उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी रविंद्र की पुत्री ललिता (07) दोस्तों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने बच्ची को चपेट में ले लिया। बच्चों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जब परिवार वाले वहां पर पहुंचे, बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed