{"_id":"57582eb74f1c1b70359c5171","slug":"two-hours-looting-continued-punk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक लूटपाट करते रहे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे तक लूटपाट करते रहे बदमाश
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लोगों से तीन बाइक और हजारों की नकदी लूटी
भरतपुर-दबतोरी रोड पर मंगलवार रात हुई वारदात
बेखौफ हुए बदमाशों ने मंगलवार रात बिसौली में भरतपुर-दबतोरी रोड पर लूटपाट की। दो घंटे तक यहां बदमाश राहजनी करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस दौरान बदमाशों ने पांच लोगों ने तीन बाइक, छह मोबाइल और हजारों रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद लूटी गईं बाइक से ही बदमाश भाग गए। खबर मिलने पर प्रभारी इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी जुटाई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई हैं।
बिसौली के गांव ललुआ नगला के पूर्व प्रधान थान सिंह मंगलवार को गांव के ही भूरे के साथ भरतपुर में चल रहे मेला देखने गए थे। रात करीब आठ बजे दोनों वहां से गांव के लिए लौट रहे थे। भरतपुर-दबतोरी के बीच ततारपुर गांव के पास चार बदमाशों ने इनको घेर लिया। पूर्व प्रधान की बाइक, दोनों के मोबाइल और नकदी लूटने के बाद दोनों को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने आदपुर गांव के सुधीर कुमार और जयेंद्र को शिकार बनाया। दोनों से नगदी, मोबाइल और सुधीर की बाइक लूटने के बाद इनको भी बांध कर खेत में डाल दिया।
बदमाश यहीं नहीं रुके रात करीब 10 बजे बदमाशों ने आदपुर के ही प्रेम किशोर को निशाना बनाया। प्रेम किशोर से मोबाइल, नकदी और बाइक लूट ली। इनको भी एक पेड़ से बांध दिया। दो घंटे तक राहजनी करने के बाद बदमाश लूटी गईं बाइक से ही भाग गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची, बदमाशों की तलाश में कॉबिंग भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
गश्त अरिल इलाके में, लूट दबतोरी में
दबतोरी। मंगलवार रात बिसौली पुलिस अरित नदी के इलाके में गश्त कर रही थी और बदमाश भरतपुर-दबतोरी रोड पर राहजनी। पिछले दिनों अरिल नदी के पास बदमाशों ने बरेली के थाना सिरौली के गांव शहवाजपुर के एक परिवार की छह महिलाओं से लूटपाट की थी। उस वक्त पुलिस पिकेट की लोकेशन दबतोरी इलाके में थी। लूट की दो घटनाओं और दौरान लूट पुलिस गश्त की लोकेशन से साफ है कि पुलिस गश्त पर भी बदमाशों की नजर रहती है।
क्लीनिक बंद करके लौट रहे डॉक्टर से लूटपाट
बिल्सी। बाइक सवार बदमाशों ने क्लीनिक बंद करके घर लौट रहे डॉक्टर से नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे पीटा भी। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाश भाग चुके थे।
बिल्सी थाने के गांव रिसौली निवासी डॉ. अनिरुद्ध कुमार का हैबतपुर गांव में क्लीनिक है। मंगलवार रात वह क्लीनिक बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने इनको घेर लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर डॉक्टर से दो हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। भागने से पहले बदमाश डॉक्टर की बाइक की चाबी ले गए और प्लग का वायर भी तोड़ गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।