फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two died in highway accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Mon, 17 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 17 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
two died in highway accident
Accident
मथुरा हाईवे और बिल्सी में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों मे दो लोगों की मौत हो गई
बरेली-मथुरा हाईवे पर बालाजी मंदिर के पास टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर हुआ। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  कादरचौक थाने के गांव नूरपुर निवासी मोहम्मद अहमद खान सोमवार को बाइक से बदायूं की ओर आ रहा था। रास्ते में बालाजी मंदिर के पास उसकी बाइक को मथुरा की ओर से आ रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अहमद खान की मौके पर मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। मौका पाकर चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव हटवाकर यातायात सामान्य कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त करने के बाद सूचना परिवार वालों को भी दे दी। मामले में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।                  
उझानी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बांके बिहारी कॉलेज के पास हुआ। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।      
विज्ञापन

बदायूं रोड पर बांके बिहारी कॉलेज के पास सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार अज्ञात युवक को वाहन ने रौंद दिया। वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड पर संतोष कश्यप पुत्र राम मोहन लिखा हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
वजीरगंज। बिल्सी रोड पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। वजीरगंज थाने के गांव कंजुआ निवासी सत्यदेव और विनोद बाइक से बिल्सी की ओर जा रहे थे। रास्ते में मढ़ी के पास इनकी बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने यहां जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उनको ऐसा नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed