{"_id":"57f50d0c4f1c1b8a322711bc","slug":"two-cattle-traders-couple-including-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पशु व्यापारियों, दंपति समेत कई से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पशु व्यापारियों, दंपति समेत कई से लूटपाट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आसफपुर में तीन घंटे तक राहजनी करते रहे बदमाश
मुरादाबाद के पशु व्यापारी, रामपुर के दंपति बने शिकार
काले रंग की दो पल्सर सवार चार बदमाशों ने बुधवार को दिन में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाशों ने मुरादाबाद के दो पशु व्यापारियों और रामपुर के एक दंपति समेत कई लोगों को शिकार बनाया। तीन घंटे तक बदमाश राहजनी करते रहे।
बुधवार को फैजगंज बेहटा थाने के गांव आसफपुर-दूंदपुर में साप्ताहिक बाजार थी। मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव थामल के पशु व्यापारी पुत्तन और पप्पू जानवर खरीदने को बाजार जा रहे थे। रास्ते में ओरछी-आसफपुर रोड पर जैतपुर मोड़ के बाद काले रंग की दो पल्सर बाइक सवार चार बदमाशों ने दोनों को रोक दिया। असलहों के बल पर पुत्तन से 29, पप्पू से 12 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने इसी स्थान पर फैजगंज बेहटा के गांव विजय से सात सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया।
बेखौफ बदमाश यहीं नहीं रुके। बदमाशों ने असलहों के बल पर रामपुर के शाहबाद निवासी शमीम अहमद और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम को भी निशाना बनाया। बदमाशों ने अरिल नदी के पुल और मन्नू नगर चौराहे के पास दंपति से 12 सौ रुपये की नग दी, जेवर और मोबाइल लूट लिया। लुटे-पिटे लोग थाने पहुंचे। तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
-----
जूता व्यापारी की कार चोरी
उझानी। नगर के मोहल्ला गंज शहीदा निवासी जूता व्यापारी शाह आलम अंसारी की कार अशफाक चौराहे के पास खड़ी थी। चोरों ने मौका पाकर कार चोरी कर ली। रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है।