फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes in collision Killed, three injured

दो बाइक भिड़ंत में एक  की मौत, तीन घायल

Thu, 04 Aug 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कादरचौक थाने के गांव भकोड़ा के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। दुर्घटना में श्रीपाल नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कादरचौक थाने के गांव ननाखेड़ा के मजरा रामनगला निवासी श्रीपाल (48) पुत्र गोकरन बाइक से गांव के ही नरेश पाल और राजेश के साथ बाइक से फर्रुखाबाद स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में गांव भकोड़ा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में श्रीपाल की मौके पर मौत हो गई। नरेश, राजेश और दूसरी बाइक पर सवार कुड़खेड़ा के राम बहादुर घायल हो गए। रामबहादुर की बाइक पर सवार दो अन्य लोग मौके से भाग गए। राम बहादुर शराब के नशे में था। उसकी बाइक की डिग्गी में कच्ची शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

-----
पुरानी रंजिश में फौजदारी, फायरिंग में दो लोग घायल
कादरचौक के गांव भुड़िया का मामला, चार हिरासत में

 थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार दिन में फायरिंग हो गई। इसमें दोनों ओर के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुड़िया निवासी नरवीर के पिता भगवान सिंह की करीब छह साल पूर्व हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से नरवीर की गांव के ही गजराम से रंजिश चल रही थी। गुरुवार सुबह 10 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से गजराम पुत्र चेतराम और नरवीर पुत्र भगवान सिंह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed