फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bike riders miscreants looting

बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों से लूटपाट

Mon, 04 May 2015 12:15 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 04 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों से हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। लुटे-पिटे लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन

घटना शनिवार रात बिसौली-आंवला रोड पर पैगा-धर्मपुर गांव के बीच हुई। वजीरगंज थाने के गांव बरखेड़ा निवासी रामऔतार गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। शनिवार रात यह बस से बिसौली स्टैंड पर उतरे थे। यहां रामऔतार को वजीरगंज के गांव बरीपुरा निवासी सुरेंद्र मिल गए। दोनों लोग बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बिसौली थाना क्षेत्र में पैगा-भीकमपुर के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने इनको रोक लिया। बदमाशों ने सुरेंद्र से 1500 रुपये की नकदी और रामऔतार से 4500 रुपये की नकदी, एक मोबाइल लूट लिया। रविवार को दोनों ने बिसौली कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed