{"_id":"b48c78ed7764148c23c07d77405137ee","slug":"trying-to-trace-and-write-the-ground-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई से जमीन लिखाने की कोशिश, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगई से जमीन लिखाने की कोशिश, हंगामा
badaun
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
चार लोगों ने थाना बिनावर के गांव धौंसपुर के रजनेश को अगवा कर जमीन का जबरन बैनामा कराने की कोशिश की। यह लोग रजनेश को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। यहां कुछ लोगों को शक हुआ। उन्होंने रजनेश को कुरेदा तो सच्चाई सामने आई। इसके बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हंगामा हो गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। रजनेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिनावर के गांव धौंसपुर निवासी शेर सिंह की भैंस गुरुवार को खुल गई थी। शाम को शेर सिंह भैंस ढूंढने के बहाने रजनेश को अपने साथ लेकर निकला। गांव के बाहर राजेश्वर, बच्चू और नन्हू मिले, जिन्होंने रजनेश को मारुति वैन में बैठा लिया। रजनेश का आरोप है कि यह लोग उसको मारते-पीटते हुए एटा ले गए। दो दिन तक वहां रखा। शनिवार को उसको लेकर बदायूं सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। यहां शेर सिंह पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने रजनेश की साढ़े तीन बीघा जमीन का बैनामा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
रजनेश कार्यालय में कई लोगों से घिरा डरा-सहमा बैठा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उससे पूछ लिया। रजनेश ने सच्चाई बताई तो शेर सिंह पक्ष के लोग उसे पीटने लगे। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रजनेश को अस्पताल में भर्ती कराया। शेर सिंह, बच्चू, राजेश्वर और नन्हू को हिरासत में लिया गया है। हालत गंभीर होने की वजह से अभी रजनेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण को अगवा कर जमीन का जबरन बैनामा कराने का मामला बताया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- भोलू सिंह भाटी, प्रभारी कोतवाल