फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Travel without a helmet Two killed in bike riders

बिना हेलमेट के सफर  बाइक सवार दो की मौत

Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

आसफपुर-चंदौसी रोड पर रविवार रात हुआ हादसा
हरदासपुर से दावत खाकर लौट रहे थे बरेली के युवक

 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चंदौसी-आसफपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार बरेली के दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मरने वालों के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।

बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव पिपलिया निवासी मुनीष यादव पुत्र वीरेंद्र यादव और राकेश यादव पुत्र रामभरोसे यादव रविवार को फैजगंज बेहटा थाने के गांव हरदासपुर में पूर्व प्रधान रामबाबू के घर दावत में आए थे। दोनों लोग दावत में शामिल होने के बाद रात में ही वापस लौट रहे थे। इनकी बाइक को चंदौसी-आसफपुर रोड पर गांव भवानीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मुनीष और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन के भाग निकला। हादसे के बारे में किसी ने खबर पुलिस को दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की। इसके बाद उनके परिवार वालों को हादसे के बारे में सूचना दे दी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए गए हैं। सोमवार को इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed