{"_id":"d8f7e1db8c9711ecaeb3e3923743995b","slug":"transfarmer-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के वक्त तेज आवाज के साथ फटा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रायल के वक्त तेज आवाज के साथ फटा ट्रांसफार्मर
वजीरगंज।
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला होली चौक में बारह दिन बाद लगा ट्रांसफार्मर शनिवार को ट्रायल के दौरान तेज आवाज के साथ फट गया। इससे आसपास खड़े लोग और बिजली विभाग के कर्मचारी बाल-बाल बच घए। गुस्साए ग्रामीणों ने बदहाल व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा भी काटा।
होली चौक में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 12 दिन पहले फुंक गया था। इसकी वजह से आधा दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति ठप पड़ी थी। कई बार शिकायत पर गौर करते हुए शनिवार को ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीओ अवनीश कुमार सिंह और जेई प्रहलाद कुमार के समक्ष ट्रांसफार्मर लगाकर ट्रायल किया जा रहा था, कि अचानक तेज आवाज के साथ वह फट गया। हालांकि इससे कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन दहशत के कारण भगदड़ जरूर मच गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। कहा कि यह बदहाल व्यवस्था का उदाहरण है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ऊपर आरोप लगाते हुए बदहाल व्यवस्था सुधारने की मांग की। कहा, इससे कोई हादसा भी हो सकता था, जिसका जिम्मेदार कौन होता। इस पर ग्रामीणों को ट्र्रांसफार्मर बदलने तथा व्यवस्थाओं में सुधार करवाने का आश्वासन देकर चुप कराया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरेश गुप्ता, दिनेश बंसल, अनिल गुप्ता, मुरली मनोहर, डॉ. राजेंद्र, पप्पू गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।