फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traders drove four million booty

गल्ला व्यापारी से चार लाख की लूट

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Traders drove four million booty
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 गल्ला मंडी के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
 लूट कर भागे लुटेरों को कुंवरगांव में पकड़ने का दावा

 बाइक सवार तीन बदमाशों ने वजीरगंज गल्ला मंडी के पास गल्ला व्यापारी रमेश चंद्र वार्ष्णेय उर्फ बड़े बाबू से दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों की जब लोगों ने घेराबंदी करने की कोशिश की तो उन्होंने तमंचे निकाल लिए। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से भाग गए। वारदात के करीब दो घंटे बाद कुंवरगांव पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने व्यापारी से लूट की। इधर, घटना की खबर मिलने पर एसएसपी सुनील सक्सेना ने वजीरगंज पहुंचकर घटना की जानकारी ली और व्यापारी से बात की।
कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी रमेश चंद्र उर्फ बड़े बाबू की गल्ला मंडी में आढ़त है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से आढ़त के लिए निकले थे। रमेश गल्ला मंडी के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। वे हेलमेट लगाए थे। बाइक रुकते ही बदमाशों ने अचानक रमेश को धक्का देकर गिरा दिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूट लिया। रमेश के शोर करने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने ने तमंचे निकाल लिए। इससे लोग डर गए और मौका पाकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद तमाम व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे। यहां इन लोगों ने काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

वारदात के करीब दो घंटे बाद कुंवरगांव पुलिस ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी सुहेल, शोएब और अनीस नाम के तीन बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीनों को वजीरगंज लाने के बाद पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इनके पास से 23 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है। वजीरगंज पहुंचे एसएसपी सुनील सक्सेना ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद गिरफ्तारी सवालों के घेरे में 
कुंवरगांव/वजीरगंज। पुलिस भले दावा कर रही हो कि वजीरगंज थाने के गांव हतरा निवासी सुहेल, शोएब और अनीस ने ही गल्ला व्यापारी रमेश चंद्र से लूट की है। लेकिन, पुलिस का यह दावा गले नहीं उतर रहा। घटना स्थल के आसपास के लोगों की मानें तो गिरफ्तार तीनों युवकों का हुलिया वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों से नहीं मिल रहा। हालांकि, उनके पास से मिली यामाहा बाइक की लोगों ने तस्दीक की है। तीनों के पास से पुलिस ने 23 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है। बाकी रकम के बारे में पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। व्यापारी रमेश चंद्र से चार लाख रुपये लूटे गए थे। 

आरोपों से घिरे सीओ बिसौली हटाए गए
 आरोपों में घिरे सीओ बिसौली राजवीर सिंह को एसएसपी सुनील सक्सेना ने हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। हालांकि, उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।

पिछले सप्ताह वजीरगंज के एक व्यापारी की बेटी लापता हो गई थी। उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि सीओ बिसौली राजवीर सिंह का आरोपियों को संरक्षण हासिल है। इसके चलते उसके खिलाफ यह कार्यवाई की गई। हालांकि, एसएसपी सुनील सक्सेना का कहना है कि सीओ बिसौली राजवीर सिंह जिले से बाहर ड्यूटी पर गए हुए हैं। वापस आने के बाद उनकी तैनाती की जाएगी। फिलहाल उनको बिसौली सर्किल से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed