फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Took the lawsuit to get married back!

मुकदमा वापस कराकर शादी कराने की थी कोशिश!

Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंवरगांव।
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंवरगांव। Updated Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Took the lawsuit to get married back!
rape - फोटो : File Photo
मुकदमा वापस कराकर शादी कराने की थी कोशिश!
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटना के बाद से गुमसुम रहने लगी थी युवती

गांव में दुष्कर्म पीड़ित युवती के आत्महत्या करने के बाद से यह बात सामने आ रही है कि कुछ लोग समझौता कराकर आरोपी से शादी कराने की बात कह रहे थे। लेकिन पीड़ित पक्ष इसके लिए तैयार नहीं था। दुष्कर्म के बाद जो कुछ हो रहा था, उससे युवती तनाव में थी। इसी के चलते उसने मंगलवार को भी जान देने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते परिवार वालों ने देख लिया और बचा लिया। हालांकि युवती का परिवार इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
परिजनों के मुताबिक, दुष्कर्म की घटना के बाद युवती गुमसुम सी रहने लगी थी। पिता और अन्य घरवालों के काफी कहने सुनने के बाद ही वह खाती पीती थी। बुधवार को सुबह पांच बजे उसके आत्महत्या करने से पहले पिता ने चाय पीने को कहा था लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद वह तो घर से बाहर चले गए। इधर मौका पाकर युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, गांव के कुछ लोगों में यह भी चर्चा रही कि दुष्कर्म का आरोपी भी चाहता था कि उसकी युवती से शादी हो जाए। नौ अप्रैल को गिरफ्तारी के दौरान भी उसने कहा था कि उसकी शादी करा दी जाए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। परिवार के कुछ लोगों ने समझौते की बात को नकार दिया। मंगलवार को जब युवती ने आत्महत्या की कोशिश की तो उसके पिता ने रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई। यह भी एक सवाल बना हुआ है। बहरहाल, युवती की आत्महत्या से ग्रामीण दुखी हैं। 
विज्ञापन

इंसेट...
पीएम में गला घुटने से मौत 
कुंवरगांव। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला घुटने से पाई गई है। हालांकि शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की संस्तुति भी की थी। बुधवार को दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी हरीराम सिंह का कहना है कि अभी विवेचना की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच होगी। वहीं, दुष्कर्म के आरोपी उत्तम के दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed