फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To sell meat without delay, license: Abid

मांस बेचने के लिए बिना देर किए दिए जाएं लाइसेंस: आबिद

Tue, 30 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 30 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
To sell meat without delay, license: Abid
अा‌ब‌िद - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सदर विधायक ने डीएम को ज्ञापन देकर मांग की 
विज्ञापन

रमजान के दिनों में मांस की बिक्री के लिए वैकल्पिक बंदोबस्त करने या मांस व्यवसाइयों को लाइसेंस जारी कराने के लिए पूर्व सदर विधायक आबिद रजा ने डीएम से मांग की। इसके लिए उन्होंने डीएम को मांगपत्र दिया और कहा कि मांस की दुकानों को पूरी तरह से बंद कराए जाने से कुरैशी समाज के सामने आर्थिक संकट की स्थिति खड़ी हो गई है। दो महीने से मांस विक्रय का कारोबार ठप होने से हजारों लोग बेरोजगार हैं लेकिन अब तक इनके लिए लाइसेंस जारी करने का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। उन्होंने डीएम से कहा है कि मांस विक्रय के लिए या तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या फिर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया बिना देर किए जारी कराई जाए।

नगर पालिका में मंगलवार को बुलाई प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक आबिद रजा ने कहा कि रमजान के दिनों में मांस की मांग बढ़ जाती है इसलिए मांस विक्रय की दुकानों के लाइसेंस में अब देर नहीं होनी चाहिए। बोले- अधिकारी जानबूझकर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अटकाए हुए हैं, जबकि सैकड़ों लोग इसके लिए आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन की ओर से जल्द कोई बंदोबस्त नहीं किए गए तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक कुरैशी समाज की मांग को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed