{"_id":"57ab35ba4f1c1b8667ee5b9e","slug":"three-thieves-caught-villagers-beaten-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा, भर्ती
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
घायल चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को देखकर खेत में छिपे चोरों ने किया फायर
शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं पकड़े गए तीन चोर
थाना क्षेत्र के गांव कूरखेड़ा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। फिर तीनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरों की हालत गंभीर देख उनका चालान करके जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए चोर शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान और एक तमंचा बरामद किया है। उनका एक साथी भागने में सफल रहा।
थाना क्षेत्र के गांव कूरखेड़ा के महीपाल एवं रामचंद्र के यहां मंगलवार की रात करीब 12 बजे चार चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। इसी दौरान लोगों के जग जाने पर चोर वहां से भागे और एक गन्ने के खेत में छिप गए। ग्रामीणों ने उस खेत को रात भर घेरे रखा। बुधवार सुबह छह बजे के करीब उजाला होने पर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, तो उधर से फायर कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी फायरिंग की तो चोर खेत से निकलकर भागे। इनमें तीन को तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एक भाग गया। बताते हैं कि इसी के पास जेवर और नकदी थी। इन तीन चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। खेत खंगालने पर वहां से चुराए गए कपड़े, बर्तन और एक तमंचा मिला। ग्रामीणों ने चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई से घायल हुए चोरों को पुलिस ने जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया है। यहां इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोरों में कल्लू उर्फ साजिद पुत्र आबिद, गांव पंखाखेड़ा थाना मदनापुर, कल्लू उर्फ बाटा, चौकीदार पुत्र सगीर एवं साजिद पुत्र लटूरी निवासी गांव इस्लामनगर, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुुर के हैं। इसमें कल्लू फरार हो गया। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।
------
ग्रामीणों ने तीन चोरों को पीटकर हमारे हवाले किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी मिला है। एक चोर भाग गया। तीन घायलों का चालान काट इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी। इनसे चोरी की और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
- रुकम सिंह यादव, थानाध्यक्ष, कादरचौक