{"_id":"597386e94f1c1bf6068b458f","slug":"three-school-students-goes-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल आईं तीन छात्राएं घर नहीं पहुंची, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल आईं तीन छात्राएं घर नहीं पहुंची, अपहरण की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन
स्कूल आईं तीन छात्राएं अचानक लापता हो गईं। घर नहीं पहुंचीं तो छात्राओं के परिवार वालों ने कोतवाली में तहरीर दी और शनिवार को एसएसपी से मिलकर अपहरण की आशंका जताई। इस मामले में परिवार वालों की तहरीर पर कोतवाली में मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका हैं। पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शहर के दो अलग-अलग मोहल्लों में रहने वालीं तीनों छात्राएं बृहस्पतिवार को शहर के निजी स्कूल में पढ़ने गईं थीं। तीनों छात्राएं सहेलियां हैं। रोजाना की तरह देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों को अनहोनी की आशंका होने लगी। परिवार वाले स्कूल पहुंचे वहां भी छात्राओं को कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच लापता छात्राओं में से एक के साथ स्कूल में पढ़ने वाली उसकी छोटी बहन ने परिवार वालों को बताया कि एक युवक पिछले कई दिनों से बहन का पीछा कर रहा था। लापता छात्राओं के परिवार वाले देर रात तक उनकी तलाश करते रहे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। लापता छात्राओं के परिवार वाले अपहरण की आशंका जताते हुए शनिवार को एसएसपी चंद्र प्रकाश से मिले और उन्हें बताया कि कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, पुलिस तीनों छात्राओं का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है।