{"_id":"58178cf24f1c1bc032435ca1","slug":"three-lakhs-stolen-in-broad-daylight-from-the-teacher-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से दिनदहाड़े तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर से दिनदहाड़े तीन लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक् के घर जांच करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीएम पीजी कॉलेज के सचिव और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामप्रकाश शर्मा का घर चोरों दिनदहाड़े खंगाल लिया। शिक्षक समेत किरायेदार परिवार के सभी सदस्य पड़ोस में चल रहे भंडारे में व्यस्त थे। लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। चोरी गए सामान में सोने की कीमती जेवरात, नगदी और घरेलू सामान शामिल है।
घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। पंजाबी कालोनी निवासी शिक्षक रामप्रकाश शर्मा करीब 12 बजे घर में ताला डालकर पड़ोस के मोहल्ला श्रीनारायनगंज में चल रहे भंडारे में परिवार के साथ गए थे। किरायेदार आदित्य मिश्र भी साथ थे। दोपहर बाद आदित्य की पत्नी रानी भंडारे से लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने फोन कर पति समेत शिक्षक के बेटे महावीर शर्मा को जानकारी दी। खबर मिलने पर बाकी लोग भी पहुंच गए। चोरों ने इत्मिनान से पूरा घर खंगाल लिया। रामप्रकाश शर्मा के बेटे महावीर के मुताबिक चोर करीब एक सौ ग्राम सोने की तगड़ी, पत्नी का मंगलसूत्र, सोने की चेन, चूड़ियां, चांदी की पाजेब और 20 हजार रुपया नगद समेट ले गए। किराएदार आदित्य के कमरे से भी हजारों रुपये का सामान समेट लिया। शिक्षक के घर में चोरी की सूचना पर दरोगा राजपाल सिंह और राकेश कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
कोई करीबी या परिचित हो सकता है सूत्रधार
शिक्षक रामप्रकाश शर्मा की अगुवाई में गोवर्धन पूजन पर हर साल भंडारे का आयोजन कराया जाता है। संभव है कि चोरों को यह बात पहले से पता रही हो। गृहस्वामी और उनके परिवार के सदस्य घर के मेनगेट पर ताला डाल कर निकले तो किसी न किसी ने उन्हें जाते हुए जरूर देखा होगा। शिक्षक के घर की दीवार गुरुद्वारे से सटी है। गुरुद्वारे की वजह से इलाके में पंजाबी समाज के लोगों की आवाजाही भी रहती है। रेकी करके ही ताला तोड़ा गया। संभव यह भी है कि चोरों में से ही कोई भंडारे में शामिल होकर शिक्षक और उनके परिवार पर नजर रखे हो। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच करे तो खुलासा जल्द संभव हो सकता है।