फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three kidnapped girls, including brothers and sisters, recovered three

सगी बहनों समेत तीन किशोरियों का अपहरण, तीनों बरामद

Sun, 02 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर। Updated Sun, 02 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three kidnapped girls, including brothers and sisters, recovered three
kidnapping
शनिवार रात असलहों के बल पर दबंगों ने अगवा किया था
विज्ञापन

दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज, तीन आरोपी हिरासत में लिए गए

दो अलग अलग इलाकों में दबंगों ने घरों में घुसकर शनिवार रात दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियों का असलहों के बल पर अपहरण कर लिया। इस बारे में पता लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार शाम तीनों किशोरियों को बरामद कर लिया। इनको महिला थाने भेज दिया गया है। तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि मामले प्रेम प्रसंग के थे। 
इस्लामनगर थाने के गांव मौसमपुर में शनिवार रात बोलेरो गाड़ी से आए पांच दबंगों ने एक घर पर धावा बोल दिया। गृह स्वामी का आरोप है कि पांचो लोगों के हाथों में तमंचे थे। तमंचे के बल पर यह लोग उसकी 14 साल की बेटी को बोलेरो में डालकर ले गए। शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों के जाने के बाद किशोरी का पिता थाने पहुंचा। उसने संभल के कुढ़ फतेहगढ़ निवासी मनोज, टीटू, रामकिशोर, दरियाब और रामकिशोर के रिश्तेदार मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रविवार शाम को किशोरी को बरामद कर लिया। मनोज और टीटू नाम के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मामला इस्लामनगर कस्बे में बिसौली रोड का है। यहां के एक व्यक्ति का आरोप है कि शनिवार देर रात कस्बे के ही मुशर्रत, सादाब और इशरत हाथों में असलहे लेकर उसके घर में घुस आए। असलहों के बल पर उसकी 12 और 14 साल की दो बेटियों को अगवा कर अपने साथ ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार देर शाम दोनों किशोरियों को बरामद कर एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर बलपूर्वक घर से अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद लड़कियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान दर्ज होने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी कि मामला असल में प्रेम प्रसंग का है या फिर अपहरण हुआ था। 
-एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed