फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three farmers' land was a fake sale deed

तीन किसानों की जमीन का फर्जी बैनामा कराया

Thu, 25 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 25 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 तहसील में जमीनों का फर्जी बैनामा करने वाला बड़ा रैकेट काम कर रहा है। कई मामले सामने आने के बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली है। फर्जीबाड़ा में फंसे गैर प्रांतों के किसान अब परेशान हैं। करोड़ों रुपया इधर से उधर हो रहा है। खासकर कटरी के इलाके में ऐसा हो रहा है। जाहिर है कि अगर पारदर्शिता से पड़ताल होने पर कई की गर्दन फंस सकती है, लेकिन पुलिस-प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है। 
विज्ञापन

ताजा मामला तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर खाम (सबलपुर) का है। यहां मर चुके एक किसान समेत तीन लोगों की जमीनों का बैनामा दूसरे व्यक्तियों के फोटो लगाकर कर दिया गया। बैनामा में जिनकी फोटो लगी हैं, उन्हें क्षेत्र में कोई व्यक्ति पहचानता तक नहीं। क्रेता के परिवारवाले जब लेखपाल को लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे तो फर्जीबाड़े का भंडाफोड़ हुआ। रामपुर जिले के गांव धर्मपुर की गुरमिंदर कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह ने दातागंज के गांव सूरजपुर खाम (सबलपुर) में तीन लोगों से 24 बीघा जमीन खरीदी थी। सबलपुर नवदिया निवासी ज्वाला पुत्र मैकू की मौत तीन साल पहले ही हो चुकी है। ज्वाला की जमीन का बैनामा भी गुरमिंदर के नाम कर दिया गया। इसके अलावा नवदिया सबलपुर के हरीराम पुत्र किंदर और सुंदर पुत्र राम सहाय की आठ-आठ बीघा जमीन का भी गुरमिंदर के नाम फर्जी बैनामा कर दिया गया। बैनामा में दर्ज है कि क्रेता ने चार लाख रुपये विक्रेताओं को नकद दिए। जबकि 90 हजार रुपये चेक संख्या 008180 के जरिए राजेंद्र नाम के एक व्यक्ति के बैंक खाता संख्या 2432290004 में डाले गए। 
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। कई बार तहसील दिवस में भी शिकायतें की गईं, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

वर्जन-
फर्जी बैनामा संबंधी मामला जानकारी में है। इस संबंध में तहसील दिवस में शिकायत आ चुकी है। मामले में पड़ताल कराई जा रही है। फर्जीबाड़ा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।- ओपी तिवारी, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed