फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three brothers, four years imprisonment, fines

तीन भाइयों को चार-चार साल कैद, जुर्माना

Sat, 22 Oct 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में तीन सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए चार-चार साल कैद और 15-15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
घटना थाना सहसवान के गांव नदायल की है। नदायल निवासी जरीना बेगम पत्नी भूरे खां ने थने पर सूचना दी थी कि उसने अपने घर में कटहल का पेड़ लगा रखा है। उसे पेड़ को गांव के ही मुन्ना की बकरी ने खा लिया। बकरी के पेड़ खाने की शिकायत करने पर मुन्ना, दिलीवर और मुनीफ के साथ नाजायज असलह लेकर वादिनी के घर पहुंचे। शोर होने पर परिवार के सदस्य छोटे आया। उसे उक्त तीनों ने जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन

विद्वान न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद मुन्ना, दिलीवर और मुनीफ को चोट पहुंचाने का दोषी करार दिया। तीनों को चार-चार साल कैद और 15-15 हजार रऊपये जुर्माना की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गैर इरादतन हत्या में दस साल की कैद, जुर्माना 
 अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम रईस अहमद ने गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों में से एक को दोषी पाकर उसे दस साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दो आरोपियों के साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया।
घटना सिविल लाइंस थाने के गंगचौरा गांव की है। थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ निवसी उमेश पुत्र हृदय प्रकाश ने 28 अक्तूबर 2012 करो थाने में तहरीर दी कि वह अपने खेत पर जा रहा था। पास वाले खेत में धान की कटाई की जा रही थी। धान की कटाई कर रहे मजदूरों ने झाडिय़ों से बदबू आने की बात बताई। वहां जाकर देखा तो सड़ी हुई लाश पड़ी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश में मृतक की जेव से परवीन बेगम के पति अनीस उद्दीन की आईडी मिली। जांच में पता लगा कि कानपुर के रहने वाले इम्त्याज ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शव में उसकी हत्या की थी। जांच के दौरान अनीस के साथी अनीस अहमद और मोहम्मद आकिल उर्फ छोटा के नाम उजागर हुए।

विद्वान न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी भगत सिंह यादव ने बहस की। दोनों पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने अमीर उद्दीन को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। बाकी दो आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed