{"_id":"e520a68f0d951739953569b0a8013f4b","slug":"three-arrested-including-two-bikes-stolen-from-bulandshahr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर से चुराई गई दो बाइक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलंदशहर से चुराई गई दो बाइक समेत तीन गिरफ्तार
अलापुर।
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की दो बाइक समेत तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बाइक चोरी स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार रात ककराला चौकी प्रभारी राजीव कुमार गश्त के दौरान ककराला से कादरचौक के गांव मोहम्मगंज की ओर जा रहे थे। ककराला से कुछ आगे पुल के पास पुलिस की नजर दो बाइक पर सवार तीन संदिग्धों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही बाइक चालकों ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर मय बाइक के तीनों को दबोच लिया। बाइक के कागजात मांगे तो वे कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में तीनों ने बाइकें चोरी की होने की बात स्वीकार की। बकाया कि बाइक बुलंदशहर से चुराई हैं। पकड़े गए तीनों लोगों ने अपने नाम छोटे पुत्र किफायत खां निवासी उदमई, मुनीश पुत्र प्रकाश निवासी नैनामई थाना उसावां और नेमसिंह पुत्र किशनलाल निवासी मईबूचन थाना अलापुर बताया। एसओ अजीत प्रताप सिंह ने बाताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।