फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Then cashless city ATMs

फिर कैशलेस होने लगे शहर के एटीएम

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Then cashless city ATMs
atm - फोटो : amar ujala
- कई खाली, तो कई के शटर गिरे मिले
विज्ञापन

शहर के कई एटीएम फिर खाली हो गए हैं। गिने-चुने एटीएम में ही कैश निकल पा रहा है। नतीजतन, लोगों को फिर से कैश निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि यह स्थिति पिछले तीन दिन से बनी हुई है। शनिवार को भी कई एटीएम में कैश नहीं था। रविवार को भी यही स्थिति बनी रही, तो बैंकों की ओर से कहा गया कि छुट्टी की वजह से एटीएम में कैश नहीं पड़ सका लेकिन सोमवार और मंगलवार को भी जब एटीएम खाली रहे तो लोगों में नाराजगी दिखाई दी। जिन एटीएम में कैश नहीं था, उनमें लोग लौटने को विवश हुए। कई एटीएम के शटर ही गिरे रहे और कई में नो-कैश के नोटिस लटके देखे गए। कड़ी धूप में लोगों को कैश निकालने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं, जिन कुछ एटीएम में कैश निकल रहा था, उनमें काफी भीड़ लगी रही। लाइन में लगे लोगों को परेशान होना पड़ा।
------------ 
एसबीआई की मुख्य शाखा जोगीपुरा का एटीएम
लगभग 12 बजे एटीएम बंद था। वहां एटीएम बंद होने की वजह से वापस लौट रहे थे। हालांकि इसके पास में एचडीएफसी का एटीएम खुला था, लेकिन वहां भीड़ लगी हुई थी। 
विज्ञापन

---
स्टेशन रोड एसबीआई एटीएम               
पैट्रोल पंप के पास स्थित यह एटीएम दोपहर 12:20 बजे बंद था। उस पर कैश न होने का नोटिस भी चस्पा था। लोग आ रहे थे और नोटिस देखकर लौट रहे थे।
------------
स्टेशन रोड इंद्राचौक पर आईसीआईसीआई का एटीएम               
दोपहर 12:30 बजे एटीएम तो खुला था लेकिन उसमें कैश नहीं था। सिक्योरिटी गार्ड हर आने वाले को कैश न होने की बात कहकर लौटा रहा था। इससे वहां से लोग बिना पैसे के लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रेलवे स्टेशन के सामने एसबीआई का एटीएम 
दोपहर एक बजे यह एटीएम भी बंद था। जबकि वहां पर बाहर से आने वाले यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है। ऐसी स्थिति में एटीएम के बंद रहने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
-------
मधुवन कालोनी में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम                
लगभग डेढ़ बजे में स्टेशन के नजदीक लगा इस एटीएम आउट की स्क्रीन पर ऑफ सर्विस लिखा दिख रहा था। इससे यहां भी लोगों के पैसे नही निकल पा रहे थे। लोग लौट रहे थे।
--------
सिविल लाइन एक्सिस बैंक का एटीएम                                             
करीब पौने दो बजे यह एटीएम तो खुला था। इसमे कैश भी था लेकिन वहां भीड़ होने के कारण लोगों काफी दिक्कत उठानी पड़ी। बाहर तक लाइन लगी हुई थी। इससे धूप में खड़े लोगों को दिक्कत हुई।
-------
नेकपुुर डीएम रोड पर एसबीआई का एटीएम
यह एटीएम भी दोपहर दो बजे बंद मिला। वहां लोगों का कहना है कि जब एटीएम बंद रहता है तो लगाने से क्या फायदा है। यहां आकर लोगों को कैश निकाले बिना ही लौटना पड़ता है।


दो दिन की छुट्टी की वजह से एटीएम में कैश नही था। कैश लगवा दिया जाएगा। कुछ एटीएम में आज कैश था। जहां लोग पैसे निकाल भी रहे थे। अअनराुग रमन    अनुराग रमन, लीड ब बंक ैमनेजरै
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed