फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of lakhs of confectionary business houses and houses

कंफेक्शनरी कारोबारी के दुकान और मकान से लाखों की चोरी

Thu, 13 Jul 2017 12:14 AM IST
उझानी।
उझानी। Updated Thu, 13 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs of confectionary business houses and houses
police demo pic
बहादुरगंज मोहल्ले में मंगलवार रात को हुई घटना, ससुराल गया था गृहस्वामी, लौटा तो टूटे मिले ताले    
विज्ञापन

चोरों ने मंगलवार रात कंफेक्शनरी कारोबारी महेशचंद्र साहू की दुकान और मकान को निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बाद में घर को भी खंगाल दिया। चोर लाखों का कीमती सामान समेट ले गए। कारोबारी को चोरी की भनक सुबह घर पहुंचने पर लगी। जेवरात और नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताते हुए उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के जरिए दरवाजों, अलमारी और गुल्लक से फिंगर प्रिंट उठाए। अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिस समय घटना हुई श्री साहू ससुराल गए थे।    मोहल्ला बहादुरगंज निवासी महेशचंद्र साहू का घर और दुकान एक ही परिसर में है। वह मंगलवार शाम को दुकान में ताला डालकर पत्नी और बच्चों के साथ बदायूं स्थित ससुराल चले गए। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पहुंचे तो दुकान के दरवाजे पर ताला नहीं देख अंदर झांका तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के ऊपर बने कमरों में अलमारी समेत संदूक खुले मिले। कारोबारी समेत उसके परिवार के होश उड़ गए। भनक लगते ही आसपास के लोगों का मौके पर जमघट लग गया। पुलिस को भी बुला लिया गया। दरोगा संजय शर्मा और सुनील कुमार ने कारोबारी समेत मोहल्ले के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने अफसरों को घटनाक्रम से अवगत कराके फोरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम के सदस्यों ने दरवाजे, अलमारी और गुल्लक से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।  करीब एक घंटा तक टीम के सदस्यों ने घर और दुकान के अंदर तहकीकात की। महेश ने बताया- चोरी गए सामान में सोने की पांच चेन, मंगलसूत्र, छह अंगूठियां, दो चूड़ियां, झुमकी, बेसर और कुंडल, चांदी के जेवरात में छह जोड़ी पायजेब, कमर का गुच्छा और सौ सिक्कों के साथ डेढ़ लाख रुपया नकद भी शामिल है। महेश का कारोबार थोक का है। चोर कंफेक्शनरी का कीमती सामान भी ले गए लेकिन छोटे-आइटम को छुआ तक नहीं। दरोगा सुनील कुमार ने बताया- महेश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर, चोरी की इस बड़ी घटना से पूरे दिन मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा।    

-- 
बड़ी बेटी की शादी को खरीदे थे जेवरात      
उझानी। कंफेक्शनरी कारोबारी महेशचंद्र साहू की चार बेटियां है। सबसे बड़ी बेटी की शादी के लिए महेश ने पिछले दिनों ही वर तलाशना शुरू किया था। शादी के लिए उसने करीब दो लाख रुपये के जेवरात भी खरीदे थे। चोरी गए जेवरात में बेटी के शादी के लिए खरीदे गए गहने भी शामिल हैं। इसे लेकर कारोबारी की पत्नी और बेटियां भी दहशत में नजर आईं।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed